डीएम ने की किसान दिवस अध्यक्षता की।

जिलाधिकारी चन्द्रकान्त ने कहा कि किसानो की समस्याओं का तत्काल निस्तारित किया जाये, ताकि सरकार द्वारा संचालित किसान दिवस का अधिकाधिक लाभ किसानों को पहुंचे सकें। उन्होंनें कहा कि किसानों से जुड़े जो विभाग है और किसानों को जिन योजनाओं में पुरस्कार आदि का वितरण किया जाता है, उनका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। जिलाधिकारी विकास भवन के सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंनें पाया कि कृषि विभाग द्वारा सरकार के मुख्य कार्यक्रम का जनपद में प्रचार प्रसार नहीं कराया जा रहा है, जिसके कारण जनपद के किसान इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे है। चन्द्रकान्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें आगाह किया कि प्रत्येक माह के तीसरे बुधबार को आयोजित होने वाले किसान दिवस का ग्रामों में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाये ताकि जिले भर के किसान इस दिवस का लाभ उठाते हुये अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकें। किसान दिवस में 11 समस्याएं आईं, जिसे अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीडीओ माखल लाल गुप्ता, संयुक्त कृषि निदेशक रामलखन सिंह, उप निदेशक कृषि शेष नारायण दूबे, डीडीओ डॉ. राम आसरे, अधिशासी अभियंता सिंचाई आरएन यादव, जिला उद्यान अधिकारी सुरेश चन्द्र गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed.