छठ महोत्सव समिति ने की छठघाट की सफाई

Galgotias Ad

विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी वार्ड -17 में करहैडा

के हिण्डन नदी के किनारे बने छठघाट पर छठ मैया के पूजन का

आयोजन छठ महोत्सव समिति करहैडा कान्हा उपवन में किया जा

रहा पर पूजा है। समिति अध्यक्ष राम बाबू सिंह राठौर ने बताया कि इस

छठमईया के पूजन करने के लिए घाट पर हजारो श्रद्धालू भाग लेते

हैंे। उन श्रद्धालूओं को उनकी पूजा अर्चना में कोई

अडचन और कोई असुविधा न हो जिसके लिए संस्था के द्वारा घ्

ााट का सफाई की शुरूआत कर दी गयी है। संस्था के उपाध्यक्ष

रविन्द्र चैहान द्वारा बताया गया कि इस त्यौहार का एक अलग ही

महत्व है। इस त्यौहार पर भगवान सूर्य की पूजा की जाती है

जो एक शाश्वत सत्य है। संस्था के संरक्षक बिजेन्द्र सिंह चैहान द्व

ारा बताया गया कि इसमें तीन दिन तक उपवास रखा जाता है। पहले दिन

खरना होता है जिसमें नहा खाकर व्रत शुरू किया जाता है तथा

अगले दिन सूर्यास्त के समय सूर्य को अध्र्य प्रसाद चढ़ाया जाता है।

तीसरे दिन सूर्याेदय के समय सूर्य को अध्र्य व प्रसाद चढ़ाकर वृत का

समापन किया जाता है। समिति के कोषाध्यक्ष चमन सिंह चैहान द्वारा

बताया गया सूप दौरा एंव प्रकार के फल, गन्ना, सूथनी, पकवान

आदि से सुसज्जित होकर ब्रतधारी स्त्री-पुरूष जब छठ घाट की ओर

प्रस्थान करते है तो उस समय बडा ही मनोहर दृश्य होता है।

वार्ड 17 के पार्षद पति मनोज कोैरी भी इस दौरान मौजूद

रहे। संस्था के सचिव हरेन्द्र राय ने बताया कि जो श्रृद्धालू माॅ

छठ की पूजा सच्चे मन से करते है उनके मन की मनोकामना छठ

मैया अवश्य पूरी करती है। समिति के अन्य पदाधिकारियों ने भी

छठ पर्व की महत्ता के बारे में अपने -अपने विचार दिये कि यह

पर्व एक अनूठा है तथा इसके मनुष्य की जीवन में सुख सम्रिद्धि

व शांति आती है। छठ घाट पर सफाई के दौरान मीडिया

प्रभारी ठा0 पंकज सिंह, लल्लन, जटाशंकर, पंकज राय, मोद नारायण

झा, हरीश कुमार, अजय चैहान, संजय चैहान, पिंकी चैहान,

ओम प्रकाश व लीलू प्रधान मौजूद रहे।

Comments are closed.