दिल्ली महिला आयोग द्वारा कुमार विश्वास को दिए गए सम्मन पर दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा रोक नहीं लगाने का निर्णय स्वागतयोग्य है -मुन्ना कुमार शर्मा

Galgotias Ad

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व आम आदमी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने दिल्ली महिला आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास को दिए गए सम्मन पर रोक नहीं लगाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है।कुमार विश्वास ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर सम्मन पर रोक लगाने की मांग की थी,जिसे न्यायालय ने ठुकरा दिया है।विश्वास आयोग के सम्मन का आदर करने की जगह उसे न्यायालय में उलझा रहे हैं तथा अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कुमार विश्वास पर सोशल मीडिया द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने व धमकाने का भी आरोप लगाया है।यह आरोप बेहद गम्भीर है,जिसकी जाँच कर विश्वास पर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।श्री शर्मा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास से अवैध संबंध के शक में एक महिला पार्टी कार्यकर्ता की जिंदगी बर्बाद होने की कगार पर पहुँचाने,महिला कार्यकर्ता का शोषण करने तथा महिला की प्रतिष्ठा को चोट पहुँचाने के आरोपों की न्यायिक जाँच अवश्य होनी चाहिए तथा कुमार विश्वास पर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। महिला के पति ने उसे घर से निकाल दिया है और तलाक देने की धमकी भी दी है। महिला पति से अलग रह रही है। उसका कहना है कि वह अमेठी में कुमार विश्वास के चुनाव प्रचार में गई थी। महिला ने विश्वास की पत्नी पर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर भी उसे बदनाम किया जा रहा है। उसके आग्रह के बावजूद कुमार विश्वास इस आरोप का सार्वजनिक तौर पर खंडन नहीं कर रहे हैं। किशोरी ने बताया है कि कुमार विश्वास की पत्नी को अपने पति पर अविश्वास है, जिससे उसका समाजिक और पारवारिक जीवन चैपट हो गया है। वह मानसिक रूप से बेहद पीड़ा महसूस कर रही है।
दिल्ली महिला आयोग ने महिला की शिकायत के बाद कुमार विश्वास को समन भेज कर उन्हें आयोग के समक्ष पेश होकर सफाई पेश करने का निर्देश दिया था। शिकायतकर्ता ने आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह से यह गुजारिश की थी कि वह विश्वास व उनकी पत्नी दोनों को नोटिस जारी कर बुलाएं और उनसे कहें कि वे मीडिया में आकर बयान दें कि अवैध संबंधों का मामला गलत है, ताकि उसका परिवार टूटने से बच सके। महिला ने अपनी यह शिकायत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी भेज दी थी।परंतु महिला सम्मान की बात करनेवाले केजरीवाल ने महिला कार्यकर्त्ता की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं किया।उलटे इस शिकायत की जाँच करा रहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह को ही सम्मन थमा दिया और उन्हें आयोग से हटाने की साजिश की जा रही है।हिन्दू महासभा नेता श्री शर्मा ने कहा है कि विश्वास ने पूरी आप पार्टी को बदनाम कर दिया है।आखिर ऐसे नेताओं के बल पर अरविन्द केजरीवाल व्यवस्था परिवर्तन की बात कैसे कर रहे हैं।लगता है कि आप पार्टी देशवासियों के साथ धोखा कर रही है।

Comments are closed.