दिल्ली में भाजपा अकाली सरकार बनेगी: थापर

Galgotias Ad

शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के पूर्व चेयरमैन जत्थेदार ओंकार सिंह थापर ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों की पदयात्रा एवं जनसभाओं को संबोधन करते हुए दिल्ली की जनता से बदलाव लाने का संदेश देते हुए कहा कि दिल्ली में बढ़ रही मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिजली-पानी के दामों एवं सब्जियों के बढ़े दामों के कारण लोग शीला दीक्षित सरकार को दिल्ली से बाहर फेकना चाहते हैं। नरेन्द्र मोदी व सुखबीर सिंह बादल के सपनों के साकार बनाने का दावा करते हुए उन्होंने दिल्ली में भाजपा – अकाली गठबंधन को 45 से ज्यादा सीटों पर विजय हासिल करने की बात भी कही। यहां यह वर्णणयोग्य है कि थापर ने पंजाब के उप मुख्यमंत्राी एवं शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के साथ अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया था, जिसमें प्रमुख रूप से सुभाष नगर, नांगल राय, जनकपुरी, गुरू नानकपुरा, फतेह नगर, आशा पार्क व आनन्द विहार में नुक्कड सभायें में सुखबीर सिंह बादल ने जनता से विकास के नाम पर वोटे मांगे। दिल्ली स्टेट शिरोमणी अकाली दल के प्रभारी स. बलवंत सिंह रामूवालिया व अवतार सिंह हित भी इन नुक्कड सभाओं में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.