पूरे जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील दिवसों का आयोजन किया गया।
पूरे जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील दिवसों का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 337 जनषिकायतें प्राप्त हुई जिसमंे से 24 षिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। तीनों ही तहसीलोें में कोई भी विगत तहसील दिवस की जनषिकायत लम्बित नहीं पायी गयी।
सदर तहसील दिवस का आयोजन ग्राम डाढ़ा तहसील सभागार में प्रभारी अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रषासन चन्द्रषेखर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जहाॅ पर कुल 76 जनषिकायतें दर्ज हुयी और उनमें से 8 जनषिकायतों का मौके पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण सुनिष्चित करा दिया गया। इसी प्रकार दादरी तहसील के सभागार में अपर जिलाधिकारी वि/रा अच्छेलाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, यहाॅ पर कुल 135 जनषिकायतें दर्ज हुयी और 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जेबर तहसील सभागार में वहाॅ के उप जिलाधिकारी सतीष चन्द षुक्ल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन कर 126 जनषिकायतें प्राप्त की गयी और जिसमें से 6 षिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
सभी तहसीलों में अध्यक्षता कर रहे अधिकारियों ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देष देते हुये कहा कि जिस विभाग से सम्बन्धित जन षिकायत उन्हें प्राप्त हुयी है उस पर विभाग के सम्बन्धित अधिकारी तत्काल कार्यवाही करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ अधिकतम 15 दिनांे में निस्तारण सुनिष्चित करते हुये उसकी आख्या सम्बन्धित तहसील में तथा षिकायत कर्ता को आवष्यक रूप से पे्रषित की जायें। तहसील सदर में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया और संचालन उपजिलाधिकारी बच्चू सिंह द्वारा किया गया। दादरी तहसील में उपजिलाधिकारी राजेष कुमार यादव ने तहसील दिवस का संचालन किया।
——————————–
कलैक्टेªट परिसर में आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये विकास कार्य तेजी से संचालित किये जा रहे है। विगत एक सप्ताह के भीतर कलेक्टेªट परिसर में जिलाधिकारी के निर्देष पर कलैक्टेªट की चारदीवारी को दुरूस्थ कराया गया और कलेक्टेªट में स्थापित तीनों सार्व जनिक षौचालयों का नवीनीकरण कराते हुये आम नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है इसीप्रकार कलेक्टेªट बार की साईड में स्वच्छ /षीतल पेयजल हेतु विद आर ओ सिस्टम के वाटर कूलर की स्थापना करायी गयी है एक और वाटर कूलर कलेक्टेªट के मध्य में दो दिनों के भीतर स्थापित कराया जायेगा। सरकारी वाहनों की पार्किंग के लिये टीन सैड सहित पार्किंग तैयार हो गयी है। यह जानकारी नगर मजिस्टेªट गे्रटर नोएडा जयपाल सिंह यादव द्वारा दी गयी है।
सभी विकास कार्याे को कराने के लिये कलेक्टेªट बार के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी ए वी राजामौली, अपर जिलाधिकरी प्रषासन चन्द्रषेखर, नगर मजिस्टेªट गे्रटर नोएडा जैपाल सिंह यादव, एवं नाजिर अविनाष अग्रवाल को गुलदस्ता भेंट करते हुये उनके कार्यो की सराहना की गयी हैं।

Comments are closed.