मतदान कर्मिकों में बंटेंगे 539100 रुपए

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। मतदान संपन्न कराने में लगे कर्मचारियों को मानदेय के तौर पर 539100 रुपए का भुगतान किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों और अधिकारियों को पहचान पत्र के साथ मानदेय लेने का निर्देश दिया है।
अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि मतदान में लगे कर्मचारियों नाश्ते के लिए धनराशि दी जानी है। जो वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय से जारी होगी। उन्होंने बताया कि रिजर्व पीठासीन अधिकारी को 1400, मतदान अधिकारी प्रथम को 1000, मतदान अधिकारी द्वितीय को 750 और मतदान अधिकारी तृतीय को 450 रुपए की दर से और टू बी मतदान कर्मिक को 900 रुपए की दर स राशि दी जानी है। यह पैसा कैश में मिलेगा। उन्होंने बताया कि सभी कर्मिकों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने विभाग का पहचान पत्र लेकर ट्रेजरी से पैसा ले सकते हैं। रिजर्व कुल 116 मतदान कर्मिकों को 4 लाख 17 हजार 600 रुपए दिया जाएगा। टू बी मतदान कर्मिकों की संख्या 135 थी। जिन्हें 1 लाख 21 हजार 500 रुपए दिए जाएंगे। इस तरह विभाग द्वारा 5 लाख 39 हजार 100 रुपए दिये जाएंगे।

Comments are closed.