मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रयास रंग लाये, भारत वर्ष को दी, जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात
जैसा कि विदित ही है कि केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा के प्रयास और दिनांक 30 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल की पहली बैठक में ही जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर में एयरपोर्ट बनाये जाने का मुददा उठाया था तथा मा0 मुख्यमंत्री जी से उनके कार्यालय में भेट कर, जेवर में बनने वाले एयरपोर्ट की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए, उनसे लिखित में भी आग्रह किया था, उसी क्रम में आज दिनांक 24 जून 2017 को केन्द्रीय मंत्री मा0 अशोक गजपति राजू जी ने जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की घोषणा की।
जेवर में एयरपोर्ट बनाये जाने को लेकर अभी कुछ दिन पूर्व मा0 मुख्यमंत्री जी, केन्द्रीय उड्डयन मंत्री जी से मिले भी थे और जल्द से जल्द एयरपोर्ट बनवाने जाने का आग्रह किया था। घोषणा के बाद विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ’’इस एयरपोर्ट की स्थापना से पूरे देश को फायदा होगा तथा उत्तर भारत में नौजवानों के लिए रोजगार के अनेकों अवसर सृजित होंगे। यह क्षेत्र पूरी दुनिया में विख्यात होगा। आने वाला समय इस क्षेत्र की उन्नति का समय है तथा हम प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी और केन्द्रीय मंत्री जी का हृदय की गहराईयों से शुक्रिया करते हैं कि उन्होने जनभावनाओं के अनुरूप यह निर्णय लेकर देश को एक सौगात दी है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को दिये गये पत्र व केन्द्रीय उड्डयन मंत्री जी के स्वीकृति पत्र की छायाप्रति सुलभ सन्दर्भ इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न की जा रही है।