यमुना जागरण अभियान पर विहिप ने दी शुभकामनाएँ

Galgotias Ad

जागरण समूह द्वारा आज प्रारम्भ किए गए यमुना हिंडन बचाओ अभियान पर विश्व हिँदु परिषद दिल्ली के महा मंत्री श्री ऱाम कृष्ण श्रीवास्तव ने शुभ कामनाएं देते हुए अभियान की चहुँ-मुखी सफलता हेतु समस्त दिल्ली व एन सी आर वासियों से जुट जाने की अपील की है।

दिल्ली के यमुना घाट पर यात्रा से पूर्व यमुना पूजन व रथ क़ो हऱी झंडी दिखाने के बाद विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख़ श्री विनोद बंसल ने कहा कि यमुना दिल्ली के शरीर रूप में बह रहे रक्त के समान है जिसके दूषित होने पर होने वाले खतरों को हम भली भॉँति जानते हैं। इस रक्त रूपी जल को अविलम्ब शुद्ध किया जाना दिल्ली के स्वास्थ्य व अध्यात्मिक दृष्टि से नितांत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जागरण परिवार द्वारा प्रारम्भ किया जा रहा यह जागरण अभियान नागरिकों को जागरूक कर व्यापक जन जागृति खड़ा कर यमुना जी के माध्यम से पतित पावनी माँ गंगा को भी निर्मल बनाने में मील का पत्त्थर साबित होगा।

राजघाट स्थित हरिहर उदासीन आश्रम में रथ यात्रा का स्वागत कर कलश पूजन करते हुए यमुना घाटवासी युवा सँत व विहिंप के चान्दनी चौक जिला-मंत्री श्री मंगल पाण्डे ने कहा कि हम सभी लोग अब यमुना मैया कि रक्षार्थ जुटेंगे और लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे।

Comments are closed.