यूपीएससी की परीक्षा में होगी कड़ी सुरक्षा

ग्रेटर नोएडा। जिले में पहली बार आयोजित होने वाली यूपीएससी प्री परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और किसी तरह से नकल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक कक्ष पर 8 से 10 लोगों को जांच के लिए तैनात किया जा रहा है। ताकि किसी तरह की कोई शिकायत न मिले।
गौरतलब है कि आगामी 24 अगस्त को जिले में पहली बार यूपीएससी द्वारा आयोजित की जा रही आईएएस प्री की परीक्षा है। जिले में 33 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां पर करीब 15 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। यूपीएससी एग्जाम के जिला कोआर्डिनेटर व एडीएम (फाइनेंस) अच्छे लाल यादव ने बताया कि पहली बार एग्जाम आयोजित हो रहा है। इसलिए चुनौतियां अधिक है। लेकिन प्रशासन ने एग्जाम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। एग्जाम के दौरान किसी भी दशा में नकल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जिले को 33 सेक्टरों में बांट कर 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। साथ ही 7 जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। प्रत्येक एग्जाम सेंटर पर 3 से 5 सुपरवाइजर लगाए गए हैं और रूम में 40 परीक्षार्थी बैठाए जाएंगे, जहां दो-दो कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। इसके साथ 40 परीक्षार्थी पर दो महिला और दो पुरुष कांस्टेबल भी लगाए जाएंगे। वहीं, शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों को स्टेट लेवल सुपरवाइजर बनाया है। एग्जाम के दौरान किसी भी दशा में नकल नहीं होने दी जाएगी। सुपरवाइजर और कक्ष निरीक्षक अपने साथ मोबाइल या अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण नहीं रख सकेंगे। यदि परीक्षार्थी के पास से कोई इलेक्ट्राॅनिक उपकरण मिलता है, तो उसकी काॅपी सीज करते हुए मंडलायुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Comments are closed.