रक्षा बंधन पर रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे

Galgotias Ad

रविवार को रक्षा बंधन पर्व को लेकर रोडवेज ने अपनी बसों के फेरे को बढ़ा दिया है। दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और आगरा रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है। जो 12 अगस्त तक जारी रहेगी।
रविवार को रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए जहां बाजार सज गए हैं, वहीं बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रोडवेज ने भी संभाल ली है। रोडवेज विभाग ने नोएडा गे्रटर नोएडा रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। ताकि लोगों को वाहन की किल्लत का सामना न करना पड़े। वहीं, दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और आगरा रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। आगरा और बुलंदशहर रूट पर सबसे अधिक सवारियां जाती हैं। इसलिए यहां पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम सतेन्द्र कुमार वर्मा का कहना है कि पर्व को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। 12 अगस्त तक इसी सेड्यूल पर बसों का आवागमन जारी रहेगा।

Comments are closed.