राम नवमी.हनूमान जयंति विशाल शोभा यात्रा 15 कोए तैयारियां जोरों पर

Galgotias Ad

नई दिल्ली अप्रेल 6ए 2014। राम नवमी के उपलक्ष्य में दिल्ली के राम लीला मैदान से गंगेश्वर धाम करोल बाग तक निकलने वाली विशाल शोभा यात्रा की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। इस संबन्ध में आज बुलाई गई एक महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि दिल्ली में दस अप्रेल को होने वाले चुनावों को देखते हुए इस बार राम नवमी की शोभा यात्रा हनूमान जयंति के दिन यानि पंद्रह अप्रेल को निकाली जाएगी। बैठक के बाद हिन्दू पर्व समन्वय समिति के महा मंत्री श्री राम पाल सिंह यादव ने बताया कि संतों का मत है कि इस बार श्री राम नवमी के दिन से प्रारम्भ होने वाले श्री राम महोत्सव के आठ दिवसीय उत्सव के समापन वाले दिन यानि राम भक्त हनूमान जी की पावन जयन्ति के दिन 15 अप्रेल को ही यह शोभा यात्रा निकाली जाए। इससे चुनाव रूपी राष्ट्रीय यज्ञ में जी.जान से जुटे राम भक्त और सरकारी मशीनरी को भी लाभ मिलेगा।

पहाड गंज स्थित उदासीन आश्रम में विश्व हिन्दू परिषदए सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा तथा दिल्ली संत महा मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दू पर्व समन्वय समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष दिल्ली के राम लीला मैदान से निकाली जाने वाली इस विशाल शोभा यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में समिति के प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने बताया कि इस बार की यात्रा पिछली शोभा यात्राओं से अधिक भव्य व विशाल होगी। दिल्ली के पूज्य संतों ने देश में राम राज्य की पुनरूप्रतिष्ठा हेतु प्रत्येक देश भक्त से शत.प्रतिशत मतदान करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.