शत्रुघन सिन्हा आज करेंगे मनोज तिवारी का प्रचार

Galgotias Ad

नई दिल्ली,जाने माने फिल्म अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी सांसद शत्रुघन सिन्हा आज 6 अप्रैल को उत्तर पूर्वी लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी का प्रचार करेंगे।शत्रुघन सिन्हा की जनसभा करावल नगर में शाम 7 बजे करावल नगर इलाके में होगी।श्री सिन्हा दिल्ली उत्तर पूर्वी क्षेत्र की जनता से मनोज तिवारी को भारी मतों से जिताने की अपील करेंगे,ताकि श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठाया जा सके।इससे पूर्व श्री मनोज तिवारी सुबह 8 बजे से जीटीबी नगर इलाके से रोड शो की शुरूआत करेंगे।जीटीबी नगर में जनता से रूबरू होने के बाद मनोज तिवारी 11 बजे भजनपुरा इलाके में रोड शो करेंगे इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे कुलबंट बाट गुरूद्वारा में मनोज तिवारी क्षेत्र की जनता से मिलेंगे।मनोज तिवारी 3 बजकर 15 मिनट पर दिव्य ज्योति संस्थान के आशुतोष महाराज से आशीर्वाद लेंगे।शाम 5 बजे भोजपुरी फिल्मों को मेगा स्टार मनोज तिवारी करावल नगर के मैन चौक मुकुंद विहार में रोड शो करेंगे।मुकुंद विहार के बाद मनोज तिवारी शाम 6 बजे उस्मानपुर,मौजपुर सब्जी मंडी में जनसभा कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनेंगे।मनोज तिवारी की आखिरी जनसभा रात 9 बजे ब्रह्मपुरी X ब्लॉक में होगी।

शशिकांत सिंह

Leave A Reply

Your email address will not be published.