श्री धार्मिक रामलीला ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा: आगामी 25 सितम्बर से शहर के पाई सेक्टर स्थित रामलीला  मैदान में “दशहरा महोत्सव” का   शुभारम्भ हो जायेगा।  इससे पहले महोत्सव के आयोजक श्री धार्मिक रामलीला कमेटी  ग्रेटर नोएडा द्वारा भव्य शोभा यात्रा अलग अलग 20 भव्य झाकियों , गाजे बाजे के साथ  निकाली गयी।  शोभा यात्रा बीटा 2 स्थित ठाकुर द्वारा से शुरू होकर गामा 2, गामा 1 जगत फार्म , बीटा 1, अल्फा 2 होते हुए अल्फा 1 स्थित शिव मंदिर पर समाप्त हुई।  शोभा यात्रा में   सबसे पहले कतार में ऊंट व घुड़सवार थे।  शिव शक्ति  निकेतन के सौजन्य से माँ काली, आसमान में तैर रहे हनुमान जी, शेष नाग पर बैठे लक्ष्मी विष्णु , राम दरबार से सजा रथ , वानर सेना, साईं दरबार की झाकियां प्रमुख थी ।  इसके अलावा शिव बारात और कलाकारों द्वारा कृष्ण रासलीला भी आकर्षण के केंद्र बने । दर्जन भर अलग अलग बैंड ने भी शोभा यात्रा में अपनी प्रस्तुति देकर समां  बाँध दिया।  इस मौके पर कमेटी के मुख्य संरक्षक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संरक्षक श्री राजकुमार नागर ऐडवोकेट, श्री विरेंद्र डाढ़ा, श्री हरवीर सिंह मावी, श्री शरद सहगल, श्रीमती ममता तिवारी,  अध्यक्ष मनवीर मावी, महासचिव शेर सिंह भाटी, श्री धीरेन्द्र भाटी (मीडिया प्रभारी), राकेश नागर (मुख्य संयोजक), अजय नागर (कोषाध्यक्ष) डा. ब्रजपाल नागर  (उपाध्यक्ष), पं. प्रदीप कुमार, अर्चना शर्मा, मनोज गुप्ता, देवेश चैधरी, शैलेन्द्र कुमार, उमेश् गौतम, नीलम यादव, चित्रा गुप्ता, सुभाष भाटी, पिंकी त्रिपाठी, गौरव गोयल, रोशनी आदि मौजूद रहे।अब   25 सिंतबर से रोजाना 7 बजे शाम बहुमंचीय अद्वितीय ध्वनी एवं प्रकाश के माध्यम से विश्व विख्यात भारत की सर्वश्रेष्ठ रामलीला का मंचन गोस्वामी सुशील जी महाराज के कुशल निर्देशन में जोधपुर, बीकानेर, राजस्थान के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। 3 अक्टूबर को दशहरा के उपलक्ष्य में रावण, कुंभकर्ण व मेधनाथ का पूतला दहन कर ‘‘बुराई पर अच्छाई की जीत‘‘ का संदेश दिया जाएगा।श्री धार्मिक रामलीला ने निकाली भव्य शोभा  यात्रा DSC_8767 copy DSC_8788 copy DSC_8868 copy

Comments are closed.