सड़क दुर्घटनाओं में 19 लोग घायल,तीन की हालत नाजुक.

Galgotias Ad

शुक्रवार देर रात शहर में अलग-अलग इलाकों में हुए एक दर्जन सड़क हादसों में 19 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में औरते और बच्चे भी शामिल है। जिन्हे नोएडा के कैलाश और डिस्ट्रीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें तीन मरीजों की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आते हुए एक इंडिको कार देर रात तेज रफ्तार से खड़े ट्रक में टक्करा गई। हादसे में आठ लोगों को गम्भीर चोटे आई है। घायलों तीन बच्चे, दो महिलाए और तीन पुरूष शामिल है। जिन्हें एशियन हास्पिटल में फसर््ट ऐड देने के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। एक अन्य घटना में रेडिसन होटल के पास शुक्रवार को नवाज पढ़ने जा रहे दो युवको को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। दोनों को नोएडा के कैलाश अस्पतालमें भर्ती कराया गया है। वहीं नोएडा के सेक्टर 125 से थोड़े अंतराल के बाद हुई आधा दर्जन दुघनाओ में नौ लोग घायल हो गए। वहीं देर रात दो मोटर साईकिल फिसलने से राजकुमार, अवधेश और राजपाल घायल हो गए। जिन्हे सेक्टर-30 स्थिज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । अवधेश की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। एक अन्य घटना में सेक्टर 125 एचसीएल के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने एचसीएल के कर्मचारी राजेश पात्रा और एक अज्ञात महिला को टक्कर मार दी। दोनों को नोएडा के डिस्ट्रीक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की गम्भीर अवस्था देखते हुए उसे भी दिल्ली रेफर कर दिया गया। इधर कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर 19 के बी ब्लाक में अज्ञात वाहन श्रीकृष्ण को और महामाया पुल के पास राहुल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल की गम्भीर अवस्था देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में सेक्टर आठ के रहने वाले शाहरूख और सूफियान को देर रात एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनो को मामूली चोटे आई। दोनों को पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल से फसर््ट एड देने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। घायलों और उनके परिजनों ने मामले की तहरीर नजदीकी कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अरोपी वाहन चालकों की तलाश में जुटी है।

 

 

Comments are closed.