सांस्कृतिक घर का स्वचालित माॅडल 12 दिसम्बर को गुरुद्वारा बंगला साहिब में किया जायेगा स्थापित

Galgotias Ad
SC_5630
सांस्कृतिक घर का स्वचालित माॅडल 12 दिसम्बर को गुरुद्वारा बंगला साहिब में किया जायेगा स्थापित
 
छतवाल को उक्त प्रोजैक्ट की आर्थिक कमेटी का चेयरमैन दिल्ली कमेटी ने नियुक्त किया
 
नई दिल्ली, (10 दिसम्बर, 2015): संसद के सामने सिख इतिहास, सिख सिद्धांत तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी के सफर की झांकी को अनोखे तथा मार्डन तकनीक से पेश करने के लिए बनाये जा रहे इन्टरनेशनल सेन्टर  फार सिख स्टडीज नाम के सांस्कृतिक घर का मूविंग माॅडल 12 दिसम्बर को गुरुद्वारा बंगला साहिब में स्थापित किया जायेगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के., अमरीका के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी संत सिंह छतवाल तथा कमेटी के महासचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा ने आज प्रैस कान्फ्रैंस के दौरान इस बात का ऐलान किया।
जी.के. ने कहा कि सांस्कृतिक घर जहां संगतों तक सिख इतिहास की बारीकियों को संसार की लगभग 9 प्रमुख भाषाओं में आने वाले पर्यटकों तक पहुंचायेगा वहीं यहां मौजूद इतिहासिक तथ्य प्रमाणिक भी होगें। छतवाल द्वारा इस प्रोजैक्ट के लिए 6.5 करोड़ रूपये देने की जानकारी देते हुए जी.के. ने छतवाल को इस प्रोजैक्ट की आर्थिक कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने का भी ऐलान किया। प्रोजैक्ट की प्रस्तावित लागत 15 करोड़ रूपये के लगभग रहने का हवाला देते हुए जी.के. ने आर्थिक कमेटी द्वारा नये बैंक के खाते के माध्यम से किये जाने वाले खर्चाेे का आॅडिट पूरी पारदर्शिता के साथ नामी आॅडिटर द्वारा करवाने की भी बात कही। जी.के. ने प्रोजैक्ट का स्वचालित माॅडल गुरुद्वारा बंगला साहिब में निशान साहिब के नजदीक संगतों की जानकारी के लिए छतवाल द्वारा उद्धाटन करवाने के बाद स्थापित करने का भी दावा किया। जी.के. ने सवा साल के अन्दर इस प्रोजैक्ट के पूरा होने के बाद विश्व धरोहर में सांस्कृतिक घर की गिनती होने का भी दावा किया।
छतवाल ने दिल्ली कमेटी द्वारा इस प्रोजैक्ट की आर्थिक कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने पर धन्यवाद जताते हुए पूरे खर्चाे का विवरण संगतों तक आॅनलाईन उपलब्ध करवाने की भी जानकारी दी। छतवाल ने अपने गैर सिख मित्रों को भी इस प्रोजैक्ट के साथ जोड़ने का दावा करते हुए कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी संसार के समस्त लोगों के मार्गदर्शक हैं। उक्त सांस्कृतिक घर का लाभ सबसे ज्यादा विदेशी सैलानियों को मिलने की भी छतवाल ने बात कही।
सिरसा ने छतवाल के आर्थिक कमेटी का चेयरमैन बनने के कारण प्रोजैक्ट के लिए दिल्ली कमेटी की पैसे का प्रबंध करने की जिम्मेदारी खत्म होने का भी हंसते हुए ईशारा किया। सिरसा ने संसार भर के समस्त धर्माे के लोगों को इस कार्य में हिस्सा डालने का भी आमंत्रण दिया। सिरसा ने कहा कि  दिल्ली कमेटी की पूरी कोशिश होगी कि सांस्कृतिक घर में मौजूद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के हस्तलिखित स्वरूप तथा अन्य इतिहासिक तथ्य प्रमाणिक होने के साथ ही पंथक परम्पराओं की पहरेदारी करते हो।
पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा सांस्कृतिक घर के संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि यहां आये सैलानियों को आधे घण्टे में ही सिख इतिहास की बहुमुल्य जानकारी मिल जायेगी। उन्होंने दिल्ली के बाद यह अनोखा सांस्कृतिक घर लंदन तथा अमरीका में भी खुलने की संभावना जताई। संसद भवन के सामने बनने के कारण सांस्कृतिक घर की कीमत अनमोल बताते हुए त्रिलोचन सिंह ने बाॅबी बेदी द्वारा डिजाईन किये गये इस सांस्कृतिक घर में संगतों को जानकारी देने के लिए मल्टीमीडिया तकनीक की पट्कथा लिखने की जिम्मेदारी केन्द्रीय विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता नवतेज सिंह सरना द्वारा निभाने की भी जानकारी दी।
कमेटी के कानूनी विभाग के प्रमुख जसविन्दर सिंह जौली ने इस अवसर पर 51 हजार रूपये की राशि निजी तौर पर प्रोजैक्ट के लिए दिल्ली की संगत की पहली हाजरी के तौर पर देने का भी ऐलान किया। बाॅबी बेदी ने प्रोजैक्टर के द्वारा प्रस्तावित माॅडल की जानकारी पत्रकारों को दी। इस अवसर पर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिन्द्रपाल सिंह चड्डा, उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, वरिष्ठ नेता अवतार सिंह हित, धर्मप्रचार कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह राणा, कमेटी सदस्य कुलमोहन सिंह, रविन्द्र सिंह खुराना, तनवंत सिंह, गुरबचन सिंह चीमा, हरदेव सिंह धनोवा, कैप्टन इन्द्रप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह मीता, परमजीत सिंह  चंड्ोक, गुरमीत सिंह लुबाणा तथा अकाली नेता जसवंत सिंह बिट्टू द्वारा छतवाल को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

Comments are closed.