ग्रेटर नोएडा : रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से 1 की मौत, 2 लोग घायल

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में धारदार हथियार और ईंट पत्थर भी चले। फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट में कई अन्य लोगों को चोटें आयी हैं। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कासना क्षेत्र के नियाना गांव में मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

उनका कहना है कि रास्ता रोकने को लेकर भी विवाद की बात सामने आयी है। गोली लगने से एक पक्ष के विजेंद्र नामक व्यक्ति की मौत हो गई। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मौके पर शांति है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से हथियार बरामद बरामद किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.