नोएडा : 104 वर्षीय महिला की दृढ इच्छाशक्ति से हारा कोरोना, किया गया डिस्चार्ज

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

नोएडा में कोरोना संकट के बीच एक सुखद खबर सामने आई है। लड़ने की इच्छाशक्ति और जज्बे के चलते 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दे दी। उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। हालांकि उनकी 60 वर्षीय बेटी अभी भी कोरोना से संक्रमित है और उनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि 104 साल की बुजुर्ग महिला को नोएडा के जेपी अस्पताल से शनिवार रात को डिस्चार्ज किया गया है। लक्षण मिलने पर 10 दिन पहले आगरा की रहने वाली महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दरअसल, उम्र 104 वर्ष है। महिला स्वतंत्र सेनानी पंडित भूप सिंह शर्मा की पत्नी हैं। उनकी बेटी नोएडा में रहती हैं़ और अब उनमें अब कोरोना के लक्षण नहीं है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

जेपी अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जब महिला अस्पताल को अस्पताल लाया गया तो उन्हें आॅक्सीजन की जरूरत थी। उनके फेफड़ों में संक्रमण था। इलाज के दौरान धीरे-धीरे उपचार के दौरान उनकी तबीयत ठीक होने लगी। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब उनकी हालत ठीक है।

डाॅक्टरों का कहना है कि वह बातें कर पा रही हैं, ठीक से खाना भी खा पा रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी बेटी अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है। 1 हफ्ते के अंदर उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला नोएडा में अपनी बेटी के घर पर होम आइसोलेशन में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.