ग्रेटर नोएडा में 14 साल के लडके ने 12 साल की किशोरी का किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

ABHISHEK SHARMA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके के थाना इकोटेक- प्रथम क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी के साथ 14 साल के एक किशोर ने कथित रूप से बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के बरसात गांव में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी चार जुलाई को खेत में शौच करने गयी थी ।

उन्होंने बताया कि तभी गांव के ही रहने वाले 14 वर्षीय किशोर ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बच्ची के परिजनों ने थाना इकोटेक प्रथम में दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण के दौरान बलात्कार की घटना की पुष्टि हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.