यूपी : कानपुर में एक ही परिवार के 13 लोग मिले कोरोना पाॅजिटिव, मचा हडकंप

Abhishek Sharma

Noida (16/06/2020) : कानपुर में मेस्टन रोड से जुड़े घनी आबादी वाले क्षेत्र नारियल बाजार चौक में एक समूचा खानदान कोरोना की गिरफ्त में आ गया है। रविवार रात आई रिपोर्ट में परिवार के 13 सदस्य संक्रमित निकले हैं, जिनमें लड़कियों और महिलाओं की संख्या सात है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम के हाथ-पैर फूल गए हैं। यह पता किया जा रहा है कि इनके संक्रमण का स्रोत क्या है, साथ ही संक्रमण की चेन पता की जा रही है। अगर चेन न पकड़ी गई तो क्षेत्र की स्थिति कुली बाजार जैसी हो सकती है।

जो 13 लोग संक्रमित आए हैं, उनमें 42 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्ष की महिला, 15 साल की लड़की, 53 साल का व्यक्ति, 50 साल की महिला, 23 साल का युवक, 50 साल का व्यक्ति, 16 साल की लड़की, 54 साल की महिला, 20 साल की युवती, 22 साल का युवक और 70 साल का वृद्ध है।

इन सभी का सैंपल शुक्रवार को लिया गया था। इस दौरान उनके संपर्क में कौन-कौन आया है, उन्हें क्वॉरंटीन कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.