यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सडक हादसा, 2 लोगों की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर आज तडके भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि दनकौर कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह 5:00 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे चपररगढ़ पेट्रोल पंप के सामने महिंद्रा पिकअप का टायर पंचर होने के कारण चालक और हेल्पर टायर बदल रहे थे।

तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार महिंद्रा मराजो के चालक ने महिंद्रा पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे टायर बदल रहे चालक व हेल्पर की मौके पर मृत्यु हो गई।

वहीं महिंद्रा मराजो में चालक समेत उसमें 5 लोग सवार थे, जिनमें से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हादसा इतना भीषण था कि चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.