BREAKING : 24 घंटे में नोएडा के अंदर 2 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, एक की हुई मौत
Abhishek Sharma
गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि ठीक हो रहे मरीज एक अच्छी खबर है। आज जिले में कोरोना से संक्रमित 2 लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 216 हो गया है। अब तक जिले में 121 लोग ठीक हो चुके हैं।
नोएडा की जेजे कॉलोनी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए सरदर्द बनी हुई है। यहां निरंतर रूप से कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।
आज भी नोएडा के सेक्टर-66 में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था, जिसकी देर रात कोरोना के चलते मौत हो गई है।
वहीं नोएडा के सेक्टर 45 स्थित खजूर कालोनी में एक 52 वर्षीय पुरुष को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन में भर्ती करा दिया है और उसका उपचार कर रहे हैं।
जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि आज जिम्स अस्पताल से नोएडा की 2 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
