ब्रिटेन से नोएडा लौटी दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि, बन सकता है बडा खतरा?
Ten News Network
ब्रिटेन से नोएडा पहुंची दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में दोनों महिलाओं को भर्ती कराया गया है। जीनोम सिक्वेंसिग जांच के लिए दोनों महिलाओं का सैंपल लेकर इंडियन मेडिकल काउंसिल आफ रिसर्च दिल्ली भेजा गया है। दोनों महिलाएं स्वस्थ है। इन्हें कोरोना के दूसरे मरीजों से अलग रखा गया है।
जिम्स निदेशक डॉ.राकेश गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को ब्रिटेन से लौटी 34 वर्षीय संक्रमित महिला का कोरोना सैंपल जांच को लिया गया था। शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट संक्रमित की मिली है। वहीं 28 वर्षीय महिला का कोरोना सैंपल शुक्रवार को लिया गया था।
शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला संक्रमित मिली है। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए दोनों महिलाओं का जीनोम सिक्वेंसिग सैंपल जांच को लिया है।
ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैं। एक माह और 15 दिन पहले ब्रिटेन से यात्रा कर लौटे 425 यात्रियों को होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश हैं। 285 यात्री 15 दिन पहले ही लौटे हैं।
इनमें स्वास्थ्य विभाग 160 यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच कर चुका है। दो की रिपोर्ट संक्रमित की आई है। वहीं बाकी, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव मिली है, उन्हें 28 दिनों तक होम क्वारंटाइन रखा गया है।
