ग्रेटर नोएडा : राहुल-प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 203 लोगों पर संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 1 थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है। पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 203 नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है।

एफआइआर में इन लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं। मुकदमा गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ओर से ही दर्ज किया गया है। मुकदमा धारा 144 का उल्लंघन करने तथा महामारी के दौरान आम लोगों का जीवन संकट में डालने के आरोप में आईपीसी की धारा 188 और धारा 269, 270 के तहत दर्ज कराया गया है।

पुलिस की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करीब 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस जाने के लिए दिल्ली के रास्ते नोएडा में प्रवेश हुए। जिसमें लगभग 50 गाड़ियां काफिले में शामिल थी।

उस काफिले में शामिल लोगों को जनपद में धारा 144 लागू होने व कोविड-19 की स्थिति से अवगत कराते हुए आगे नहीं जाने का अनुरोध किया गया लेकिन काफिले में शामिल सभी कार्यकर्ता तथा गाड़ियां यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए तथा आम जनता के लिए यातायात व्यवस्था उत्पन्न करते हुए तेजी से यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ जाने लगे।

पुलिस की ओर से आगे कहा गया कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर काफिले में शामिल दो गाड़ियों में भिडंत हो गई, जिसके बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर उनको रोकने का प्रयास किया गया। जहां पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा पुलिस के साथ हाथापाई व धक्कामुक्की की गई।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यमुना एक्सप्रेस वे पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलने लगे, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसमें कई एंबुलेंस भी फंस गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.