CORONA BULLETIN : गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 22 नए मामले, अब तक 543 लोग हुए संक्रमित
Abhishek Sharma
पूरे देश में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। वही गौतम बुद्ध नगर जिले में भी अब कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। आज यहां कोरोना वायरस से संक्रमित 22 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा 543 पर पहुंच गया है।
आज जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक बार फिर कोरोना के 22 पॉजिटिव रिपोर्ट मिले हैं। इसी के साथ जिले में कुल पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या 543 पहुंच गई है, जबकि टोटल क्रॉस नोटिफाइड संक्रमित केस 587 है।
अबतक जिले में 348 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। यानी रिकवरी रेट ठीक है। पर, अभी भी जिले में 187 एक्टिव केस है। जिले में कुल 8 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो चुकी है। जबकि 44 क्रॉस नोटिफाइड केस है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 30 स्थित निठारी से 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है ,तो सेक्टर 19 नोएडा से 22 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। जबकि नोएडा के मॉर्डन महागुण से 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
नोएडा सेक्टर 20 से 37 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 36 नोएडा से 55 वर्षीय महिला, सेक्टर 40 नोएडा से 55 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 49 से नोएडा से 41 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 50 नोएडा से 72 वर्षीय वृद्ध महिला, डेल्टा वन ग्रेटर नोएडा से 40 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 29 से 48 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 5 नोएडा से 40 वर्षीय महिला, सलारपुर भंगेल नोएडा से 22 वर्षीय युवती, ग्रेटर नोएडा से 44 वर्षीय महिला, beta1 से 36 वर्षीय व्यक्ति, नगला चरणदास से 20 वर्षीय युवक, ओमीक्रोन ग्रेटर नोएडा से 24 वर्षीय व्यक्ति, सूरजपुर ग्रेटर नोएडा से 30 वर्षीय पुरुष, गांव चितरा ग्रेटर नोएडा से 23 वर्षीय पुरुष, रामपुर गांव से 52 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 48 नोएडा से 58 वर्षीय महिला, जीआईएमएस हॉस्टल से 21 वर्षीय युवक, सेक्टर 17 नोएडा से 26 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आई है।