ऑपरेशन वंदे भारत के तहत सिंगापुर से 234 लोगों को लेकर दिल्ली आई पहली फ्लाइट , किया सभी को क्‍वारंटाइन

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– कोरोना महामारी के बीच विदेश में फंसे भारतीयों को लाने की कवायद शुरू हो चुकी है । इसी कवायद के तहत, सिंगापुर से करीब 231 भारतीय यात्रियों को लेकर एअर इंडिया की पहली रेस्‍क्‍यू फ्लाइट दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पहुंच चुकी है।

उल्‍लेखनीय है कि विदेश में फंसे भारतीय मुसाफिरों की वतन वापसी के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्रायल ने ऑपरेशन वंदे भारत मिशन की शुरूआत की है ।

इसी मिशन के तहत, एअर इंडिया की सिंगापुर से आई AI-381 आज दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंच गई है. एयरपोर्ट पहुंचते ही इन मुसाफिरों की सु‍रक्षा को ध्‍यान रखते हुए उन्‍हें बतौर ‘गिफ्ट’ फेस शील्‍ड दिया गया है।

जिससे, वह अपनी और एयरपोर्ट पर मौजूद कोरोना वॉरियर्स की कोरोना वायरस से सुरक्षा कर सकें ।

कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए दिल्‍ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. एयरपोर्ट के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, विमान से निकल कर एयरोब्रिज में दाखिल होते ही सभी मुसाफिरों की थर्मल स्‍क्रीनिंग की गई ।

यहां पर यात्रियों से स्‍वास्‍थ्‍य एवं यात्रा विवरण से संबंधित एक फार्म भरवाया गया है । इस प्रकिया के पूरे होने के बाद, इन सभी यात्रियों के इमीग्रेशन की प्रकिया को पूरा किया गया । इमीग्रेशन के बाद इन यात्रियों के सेल्‍फ डिक्‍लेरेशन फार्म के साथ पासपोर्ट को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया ।

बैगेज लेने के बाद, 30-30 यात्रियों के बैच में यात्रियों को सीआईएसएफ द्वारा दिल्‍ली सरकार द्वारा बनाए गए मेडिकल सेंटर में पहुंचाया गया. जहां पर प्रारंभिक मेडिकल टेस्‍ट के बाद सभी को क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.