दिल्ली : कोरोना का कहर , लक्ष्मी नगर स्थित कैट्स एंबुलेंस सेवा के 45 कर्मचारी संक्रमित
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है , आज फिर लक्ष्मी नगर के कैट्स एम्बुलेंस सेवा 102 के 45 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आपको बता दें कि 80 कर्मचारियों का टेस्ट हुआ था , यह बेहद लापरवाही का मामला है, क्योंकि कैट्स एंबुलेंस के जरिए मरीजों का अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है ।
कुछ कैट्स ऑफिसर का परिवार भी चपेट में आ गया है । खासबात यह है कि 5 दिन पहले भी पूर्वी दिल्ली लक्ष्मी नगर स्थित कैट्स एंबुलेंस कंट्रोल रूम में 16 कोरोना पाजिटिव मिले हैं, जिसमें से 12 एक ही शिफ्ट में कार्यरत हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 6 हजार तक पहुंचने वाली है. पिछले 24 घंटों में 448 नए मामले सामने आए है । चौंकाने वाली बात ये है तमाम एहतियात के बावजूद संक्रमण का चक्र टूटे नहीं टूट रहा है।
दिल्ली में 24 से 30 अप्रैल के बीच कोरोना के केस 11.2 दिन में डबल हो रहे थे, जो 1 से 7 मई के बीच 9.2 दिन में डबल हो रहे हैं. कोरोना की इस दहशत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मानते हैं कि दिल्ली वालों को अब कोरोना से लड़ना सीखना ही होगा और कोरोना के बीच जीने की आदत डालनी होगी।