Breaking : दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकडा 50 हजार के पार, 2877 नए मामले

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लाख कोशिशों के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण ने फिर अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ताजा आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 2877 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 65 लोगों की जान इस संक्रमण की वजह से गई है।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के कुल मामले में 49979 हो गए हैं। वहीं, 21341 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। कोविड संक्रमण की वजह से दिल्ली में अब तक 1969 लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग के दाम घटा दिए गए हैं। यहां कोरोना का टेस्ट कराने के लिए लोगों को अब पहले से आधे पैसे खर्च करने होंगे। दिल्ली सरकार में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा कर दी।

उन्होंने एक ट्वीट कर बताया कि अब दिल्ली में कोविड RT-PCR टेस्ट की कीमत 2400 रुपये कर दी गई है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘दिल्ली सरकार ने कोविड RT-PCR टेस्ट की कीमत कुल चार्ज मिलाकर 2400 रुपये करने का फैसला किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.