ग्रेटर नोएडा : दूध बेचने को लेकर दलित युवक की पिटाई, पुलिग ने 3 लोग किए गिरफ्तार

Abhishek Sharma

Noida (19/06/2020) : नोएडा में अनुसूचित जाति के एक शख्स की पिटाई के आरोप में तीन दबंगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम देवटा में दूध बेचने को लेकर दबंगों ने एक दलित व्यक्ति की पिटाई की थी।

पुलिस ने इस मामले में तीनों नामजद आरोपियों को धप दबोचा है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले देवटा गांव में रहने वाले एक दलित व्यक्ति की पिटाई की गई थी।

विनोद, धीरज, मनीष समेत कुछ लोगों ने दूध बेचने को लेकर उससे मारपीट की थी। साथ ही जाति सूचक शब्द कहे थे।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना दनकौर पुलिस ने विनोद, काले और सचिन को बीती रात गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके कुछ साथी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.