गाजियाबाद में तीन और जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए, कुल संख्या पहुंची 50 के पार

Abhishek Sharma

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई हैं। गाजियाबाद में तीन और जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो कोलकाता और एक लोनी के रहने वाले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पचास के पार पहुंच गई हैं।

गाजियाबाद के आठ क्वारंटाइन सेंटरों में वर्तमान में 609 लोग रह रहे हैं। रविवार को जिले में 11 जमाती समेत 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 20 अप्रैल से कुछ इलाकों में छूट दी जानी हैं लेकिन, हॉटस्पॉट होने की वजह से नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में फिलहाल किसी तरह की कोई छूट नहीं है।

20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियां चालू होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को झटका लगा है। जिले में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। 20 अप्रैल से जिले में कोई भी औद्योगिक व व्यवसायिक गतिविधियां शुरू नहीं होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.