3 Nabbed by Noida Police in connection with murder of 9yr old boy
ROHIT SHARMA , TENNEWS
नॉएडा में फिरौती के नाम पर 3 आरोपियों ने एक 9 साल के बच्चे का मर्डर कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उन आरोपियों के पकड़ लिया हैं। आरोपियों ने बच्चे को मारकर उसकी लाश को बोरी में बंद कर छत पर रख दी थी। 9 साल का श्लोक पिछले 10 मार्च से लापता था। श्लोक अपनी मां के साथ फेस शरीर कोतवाली इलाके के बहलोलपुर गांव में रहता था। काफी हाथ पैर मारने के बाद जब श्लोक नहीं मिला तब परिजनों ने इसकी सूचना नोएडा पुलिस को दी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया पूरे मामले की FIR 16 तारीख को दर्ज की जाती है। नामजद FIR होने के कारण पुलिस ने आरोपियों को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन आज पुलिस के द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ एक आरोपी नीरज को ही सामने लाया गया जबकि दूसरे आरोपी को छोड दिया जायेगा। पुलिस ने बताया कि नीरज नाम के आरोपी ने पैसो के चलते 9 साल के श्लोक का मर्डर किया है। आरोपी नीरज पर काफी कर्ज था जिसको चुकाने के लिए उसने इस बच्चे को किडनैप किया और 3 लाख रुपए की डिमांड की पैसे न मिलने पर नीरज ने उस बच्चे को मार दिया और उसकी लाश छत पर रख दी। पुलिस के मुताबिक ये इस पुरे मामले में अकेला था और दूसरे आरोपी का इसमें कोई रोल नहीं हैं। जबकि मृतक बच्चे की माँ ने तीन लोगों के खिलाफ कंप्लेन लिखाई थी । गांव बहलोलपुर में रह रहे बच्चे के परिवार ने इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया था। बहलोलपुर निवासी कमल का नौ वर्षीय बेटा श्लोक 10मार्च से दिन से लातपा था। इस मामले में परिजन लगातार पुलिस से शिकायत कर रहे थे लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कमल की पत्नी राजवती ने इस मामले को लेकर थाना फेस-3 में नन्हे, तेजपाल और नीरज के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या का मामला दर्ज कराया था लेकिन पुलिस सिर्फ एक आरोपी नीरज को ही समने लाई हैं। जिसने उस बच्चे का मर्डर किया था।
