देश मे 60 हज़ार के करीब कोरोना के मरीजों की संख्या , 24 घण्टे में 3320 मामले आए सामने

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ें के अनुसार, अभी तक 59, 662 कोविड-9 के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 17,847 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 1,981 लोगों की इस जानलेवा वायरस ने जान ले ली है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना 3,320 नए मामले सामने आए हैं जबकि 95 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों का मिलना जारी है।

महाराष्ट्र में कोरोना के 19063 केस सामने आ चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 1089 लोग पॉजिटिव पाए गए और 37 लोगों की मौत हो गई।

अब तक राज्य में 731 लोगों की जान जा चुकी है। 3470 लोग इस बीमारी से मुक्त भी हुए हैं। वहीं. मुंबई में कोरोना के 12142 मामले हो गए हैं और 462 लोगों की जान जा चुकी है ।

पिछले 24 घंटे में मुंबई में 748 नए केस आए हैं और 25 लोगों की मौत हुई है। धारावी में कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 808 हो गई है और 26 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है और आंकड़ा बढ़कर छह हजार के पार हो गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 338 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है।यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 6,318 हो गई है और 68 लोग जान गंवा चुके हैं। लक्ष्मी नगर के कैट्स एम्बुलेंस सेवा 102 के 45 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

80 कर्मचारियों का टेस्ट हुआ था। कुछ कैट्स ऑफिसर का परिवार भी चपेट में आ गया है। हिंदुराव अस्पताल में अब तक 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें क्वारेंटाइन किया गया है और सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.