गौतम बुद्ध नगर में 4 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, मरीजों का आंकडा बढकर हुआ 159

Abhishek Sharma

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि रोजाना ठीक हो रहे मरीज एक बेहद अच्छी खबर है। आज जिले में कोरोना से संक्रमित 4 लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 159 हो गया है। अब तक जिले में 94 लोग ठीक हो चुके हैं।

नोएडा की जेजे कॉलोनी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए सरदर्द बनी हुई है। यहां निरंतर रूप से कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।

आज भी यहां एक 49 वर्षीय पुरुष को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन में भर्ती करा दिया है और उसका उपचार कर रहे हैं।

वहीं जिले में आज तीन महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। नोएडा के सेक्टर 66 में 22 वर्षीय युवती को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वही सेक्टर 48 में 39 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा के चिपियाना बुजुर्ग गांव में भी कोरोना ने पैर पसार दिए हैं, यहां 23 वर्ष है महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि आज नोएडा के एसएसपीजीटीआई से डेढ़ वर्षीय बच्चे को कोरोना मुक्त कर घर भेजा गया है। वहीं एक मरीज दिल्ली के अस्पताल से भी डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से 2 मरीज कोरोना मुक्त होकर घर भेजे गए हैं जिसके बाद जिले में 94 लोग कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और वर्तमान में यहां 65 एक्टिव मामले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.