गौतमबुद्धनगर में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 431 लोगों पर एफआईआर

Pravendra Kumar Singh

Galgotias Ad

Greater Noida (27/03/2020) : देश में लोकडाउन घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों में कोई कमी नहीं आ रही है। जिसके खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती से निपट रहा है।

जिसके चलते दिनांक 26 मार्च 2020 को कोरोना वायरस के सम्बन्ध में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यावाही हुई। जिले में 1465 में से 39 लोगों को गिरफ्तार किया। 17570 वाहनों को चेक किया गया। 3133 वाहनों का चालान व 298 वाहन सीज किये गये, और 76200 /- समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा आकस्मिक सेवाओं के चलते 1153 वाहनों को परमिट किया गया।

इसके साथ ही यही भी पता चला कि 112 चेकिंग बिंदुओं पर 24 घंटे बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। दूसरी और बस, टेम्पो, टैक्सी न मिलने पर पर दिल्ली से गौतम बुद्ध नगर की सीमाओं पर सैकड़ों की संख्या में पैदल चलते यात्री पाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.