राहत : गौतमबुद्धनगर में कोरोना के मरीजों में गिरावट, 49 नए मामले आए सामने

ABHISHEK SHARMA

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार तेजी से फैल रहा है। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना का संक्रमण के प्रसार में गिरवट देखने को मिल रही है। यहां पिछले कुछ दिनों से मरीजों में गिरवट हुई है।

गौतमबुद्धनगर में रविवार को कोरोना के 49 नए मामले सामने आए हैं। जिले में मरीजों का आंकडा 24 हजार के पार पहुंच गया है। जबकि बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज ठीक भी हुए हैं। यहां मरीजों की मौत का आंकड़ा 85 पर पहुंच गया है।

शासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 49 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में यहां 94 मरीज डिस्चार्ज हुए है। जबकि जिले मे 85 लोगों ने कोरोना महामारी से अब तक दम तोड दिया है।

उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहा जाने वाला गौतम बुद्ध नगर प्रदेश में पांचवे स्थान पर है। यहां मरीजों का कुल आंकड़ा 24,089 हो गया है। जिले में अब तक 23,154 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 850 है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.