आज रात 10 बजे से शुरू होगा गौतमबुद्धनगर में चौथा ‘मिनी लाॅकडाउन’, जान लें ये बातें
ABHISHEK SHARMA

NOIDA : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार यानि आज रात 10 बजे से 55 घंटे का चौथा मिनी लॉकडाउन शुरू होगा, जो कि सोमवार सुबह 5 बजे खत्म होगा। गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और प्रभाव को कम करने के लिए यह लॉकडाउन पिछले तकरीबन 1 महीने से हर सप्ताह लगाया जा रहा है।
इस दौरान लोगों के बेवजह घरों से निकलने की मनाही होगी और ऐसा करने पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेगा। 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान दोनों जिलों में अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ सभी चौराहों जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
सभी कार्यालय, सभी शहरी व ग्रामीण हाट-बाजार बंद रहेंगे गल्ला मंडी और सभी व्यावसायिक भी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। रोडवेज बस सेवाओं को प्रदेश के अंदर संचालन नहीं होगा। शहरी क्षेत्रों में निरंतर चालू रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर अन्य सभी बंद रहेंगे।
जरूरी सेवाओं के लिए बाहर निकले लोगों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। मास्क भी पहनना होगा। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, ऐसे में इन जगहों पर शारीरिक दूरी के नियम मानने के साथ मास्क लगाना होगा। उद्योगों में काम होगा, इसलिए पहचान पत्र लेकर निकलें तो कोई रोकेगा। जरूरी सेवाओं से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों का पहचान पत्र ही ड्यूटी पास माना जाएगा। उनकी आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी।