यूपी : एक दिन में मिले रिकाॅर्ड 502 मरीज, मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

यूपी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना मरीजों की संख्या का रिकॉर्ड टूटता ही जा रहा है। शुक्रवार को एक दिन में पाए जाने वाले कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या का अब तक का रिकार्ड टूट गया।

शुक्रवार को सबसे ज्यादा मरीजों का आंकड़ा 500 के पार पहुंचकर 502 तक पहुंच गया। इससे पहले 31 मई को सबसे ज्यादा 378 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे।

शुक्रवार को नोएडा में सबसे ज्यादा 51 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में अब तक 9733 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई हैं। इनमें लखनऊ,मेरठ और गाजियाबाद में दो-दो मौतें हुई हैं।

लखनऊ में जिन दो मरीजों की मौत हुई उनमें एक सुलतानपुर का है। आगरा, नोएडा, वाराणसी,गोरखपुर, जालौन, झांसी, औरैया और चंदौली में एक-एक मौत हुई है। इस तरह अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 259 तक पहुंच गया है।

अब तक 2719 प्रवासी श्रमिक संक्रमित हुए हैं। शुक्रवार को 209 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब तक डिस्चार्ज होने वाली संख्या 5648 है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3828 हो गई है।

कोरोना से अब तक सबसे ज्यादा 48 मौतें आगरा में हुई हैं। इसके बाद मेरठ में 34 और 16-16अलीगढ़ व फिरोजाबाद में हुई हैं। कानपुर में 13 और मुरादाबाद में 10 हुई हैं। गाजियाबाद में नौ और नोएडा में आठ मौतें हुई हैं। गोरखपुर में सात मौतें हुई हैं।

लखनऊ, मथुरा, संतकबीरनगर व झांसी में छह-छह हुई हैं। वाराणसी में पांच हुई हैं। बस्ती, एटा, बुलंदशहर और प्रतापगढ़ में चार-चार मौतें हुईं। जौनपुर,अयोध्या, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर,आजमगढ़ और जालौन में तीन-तीन मौतें हुई हैं।

बिजनौर, बरेली, चित्रकूट, मैनपुरी, उन्नाव, कुशीनगर, हापुड़ और सिद्धार्थनगर में दो-दो मौत हुई हैं। बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, अमरोहा, इटावा, महाराजगंज, बागपत, श्रावस्ती, कानपुर देहात, महोबा, ललितपुर, फर्रुखाबाद देवरिया, मऊ, औरैया, रामपुर, चंदौली, संभल और बलरामपुर में एक-एक मौत हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.