गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से संक्रमित पांचवी मौत, जिम्स में तोडा दम
Abhishek Sharma
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कोरोना की वजह से पांचवीं मौत हुई है। आज शनिवार को एक 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि वह निमोनिया से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोजडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती थे।
अधिकारियों ने बताया कि नोएडा सेक्टर 8 के रहने वाले एक शख्स की निमोनिया और कोरोना की वजह से ग्रेटर नोएडा के जिम्स में मौत हो गई। उन्हें 12 मई को यहां भर्ती कराया गया था।
आपको बता दें कि इससे पहले भी गौतम बुद्ध नगर में चार लोगों की मौत हो चुकी है जो कोरोना संक्रमित थे। इसमें से सबकी उम्र 60 साल से ज्यादा थी। इससे पहले कल जिले में कोरोना के चार नए मामले मिले। इसके साथी ही कुल संख्या 242 हो गई है।
नोएडा से एक राहत देने वाली खबर यह आई है कि यहां 14 इलाके कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिए गए हैं। अब जिले में कुल 35 कंटेनमेंट जोन हैं। सरकार ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर से मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी।