गौतम बुद्ध नगर में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाएगी यूपी सरकार, इस लिंक पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

नोएडा : उत्तर प्रदेश सरकार लॉकडाउन की वजह से नोएडा में फंसे उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए मजदूरों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा।

यूपी प्रशासन की तरफ से प्रवासी मजदूरों के लिए एक लिंक उपलब्ध कराया गया है। जनपद गौतमबुद्ध नगर में वर्तमान में निवासरत उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के निवासी प्रवासी श्रमिक दिए गए लिंक पर अपनी जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। जो अपने मूल जनपद जाने को इच्छुक हैं।

इसके लिए https://tinyurl.com/pravasi-shramik-UP यह लिंक मुहैया कराया गया है। इसमें प्रवासी मजदूर को अपना नाम, नंबर, पता, आधार नंबर, जाने का साधन जैसी जानकारी भरनी होगी।

गौतमबुद्धनगर में रह रहे दूसरे राज्यों के प्रवासियों के लिए आज से विशेष ट्रेन का इंतजाम किया गया है। आज चार ट्रेनें बिहार के जिलों तक जाएंगी। इसी तरह की व्यवस्था अन्य राज्यों के मूल निवासी प्रवासी मजदूरों के लिए की जाएंगी।

जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के साथ ही पुलिस के लिए अब नई चुनौती श्रमिकों के बीच उड़ने वाली अफवाह बन गई है। हर दिन किसी न किसी श्रमिक बस्ती में यह अफवाह उड़ रही है कि उनके घर के लिए बसें जाएंगी, या फिर सरकार ने बस भिजवाई है।

फिर कुछ ही देर में श्रमिक झुग्गी-झोपड़ी से निकल कर घर जाने के लिए एकत्र हो जाते हैं। इसके बाद उनको समझाकर वापस घरों में भेजने के लिए पुलिस देर रात तक मशक्कत करती रहती है। इसके अलावा श्रमिकों को घर तक ले जाने के नाम पर ठगी करने वाले भी सक्रिय हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.