गौतमबुद्धनगर में आज 60 बूथों पर 6000 कर्मियाें को लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन

Rohit Sharma

Galgotias Ad

Noida: गौतमबुद्धनगर में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बृहस्पतिवार को 31 केंद्रों के 60 बूथों पर 6000 कर्मियाें को कोविशील्ड का टीका लगेगा। वहीं, इतने ही कर्मियों को टीका शुक्रवार को लगाया जाएगा।

हालांकि , लगातार दो दिन टीकाकरण होना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती भरा होगा। टीका लगवाने वाले सभी कर्मचारियों को सूचना कोविन पोर्टल के माध्यम से फोन पर पहुंच गई है। टीकाकरण सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि प्रथम चरण के लिए 24,453 स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार की गई थी। अब तक 2,452 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग चुका है। शेष 22,001 कर्मचारी टीकाकरण से वंचित हैं। अगले चार दिनों में प्रथम चरण का टीकाकरण खत्म हो जाएगा।

बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी 60 बूथाें पर 6000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगेंगे। इसके बाद 4-5 फरवरी को टीकाकरण होगा। 4 फरवरी को भी 60 बूथों पर 6000 स्वास्थ्य कर्मियाें को टीका लगेगा, जबकि 5 फरवरी को 20 बूथों पर टीका लगाया जाना है। प्रति बूथ 100 कर्मियों को टीका लगना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.