नोएडा में भीषण कोहरे और कडाके की ठंड ने बढाई लोगों की मुसीबत

Rohit Sharma

Galgotias Ad

Noida: दिल्ली-एनसीआर आज एक बार फिर घने कोहरे की चादर में लिपटा है। गुरुवार सुबह दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद में कोहरे से विजिबिलिटी घटकर कुछ मीटर ही रह गई। नोएडा में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जाहिर किया है। इसके साथ अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान है, इसलिए शीतलहर की स्थिति वापस आ सकती है। उन्होंने कहा, ‘मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं से पारा और नीचे गिर सकता है।’

मैदानी इलाकों में यदि न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है। गंभीर शीतलहर की स्थिति तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया जाता है।

दिल्ली एनसीआर में रविवार को “सर्द दिन” दर्ज किया गया था। उस दिन अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था। यह इस महीने सबसे कम तापमान था।

पहाड़ों से होकर आ रही बर्फीली हवा के कारण उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके गलन और ठिठुरन भरी सर्दी की चपेट में हैं और इस पूरे हफ्ते राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हाल में हुई बर्फबारी के बाद वहां से होकर आ रही बर्फीली हवा की वजह से मैदानी इलाकों में गलन भरी सर्दी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि बर्फीली हवा के अलावा कोहरे और धुंध के कारण खिली धूप नहीं निकलने की वजह से भी गलन से राहत नहीं मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.