Big Breaking : गौतमबुद्धनगर में कोरोना ने 1 हजार का आंकडा किया पार, 76 लोग मिले कोरोना पाॅजिटिव

Abhishek Sharma

Noida (15/06/2020) : पूरे देश में कोरोना वायरस ने कहर मचा रखा है। देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच चुका है। लगातार बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। आज गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के 76 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना के आंकडे 1 हजार को पार कर चुके हैं। वहीं लोगों की मौत भी हुई है।

आपको बता दें कि जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। आज जिले में 76 लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1011 हो गया है।

हालांकि जिले में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं, जो कि एक बेहद अच्छी खबर मानी जा रही है। आज जिले में 16 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।

गौतम बुद्ध नगर में 935 लोगों में से अब तक 510 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, वहीं 489 लोगों का इलाज नोएडा व ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.