दूरदर्शन के डिबेट शो ओपेनकोर्ट की दिल्ली में हुई लांचिंग

समसामयिक बिषयों पर राष्ट्रवादी पत्रकारिता और जनकेन्द्रित विचारधारा के साथ जिंदगी के तमाम जरूरी मगर अनछुए पहलुओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत करने की वचनबद्धता के साथ हम टॉक, डिबेट और डिस्कशन शो #ओपेनकोर्ट 26 दिसंबर से दूरदर्शन के साथ मिलकर शुरू करने जा रहे हें। हमारी कोशिश है कि यह शो अनेक इवेंट और बड़े कार्यक्रमों को भी कवर करेगा और डी डी इंडिया और डी डी वन को एक नयी संजीवनी देगा। समाजसेवा, लोकसेवा, राजनीति, रंगमंच, फिल्मों, खेल, मीडिया, कानून आदि सभी क्षेत्रो से जुडी ऐसी सभी हस्तियों से हम डायलॉग करेंगे और आप रूबरू होंगे जो किसी न किसी रूप में भारत की भारतीयता, पुनर्निर्माण और मौलिक स्वरुप को पुनर्स्थापित करने के लिए लगे हें।हमारे एंकर नवनीत चतुर्वेदी और अन्य साथी दिन रात एक अभूतपूर्व प्रस्तुति के लिए लगे हुए हें। आज हमारी लांचिंग और मीडिया टॉक में प्रख्यात राजनेता सुब्रमण्यम स्वामी जी के साथ ही बलूचिस्तान मुक्ति के संघर्ष की नेता प्रोफेसर नाएला क़ादरी बलोच – मौलाना सैयद अतहर हुसैन देहलवी – अजीत दुबे – लेखक /सोशल एक्टिविस्ट – रंजन मुख़र्जी -एडीजी दूरदर्शन ने भाग लिया। साथ ही शो के पार्टनर डायलॉग इंडिया के संपादक अनुज अग्रवाल और एक और पार्टनर स्ट्रीम लाइन के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत शर्मा भी उपस्थित थे।
> दूरदर्शन एक संक्षिप्त परिचय :-
> दूरदर्शन देश का सबसे पहला ,बड़ा और विश्वसनीय चैनल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी दिगज्जों ने अपने कैरियर की शुरुवात कभी न कभी दूरदर्शन के किसी छोटे -बड़े स्तर से की है ,आज जरूर बाजार के भौतिकवाद और अन्य मार्केटिंग स्ट्रेटेजी की वजह से दूरदर्शन को युवा पीढ़ी एक ओल्ड जनरेशन का मानती होगी लेकिन दूरदर्शन के अपने एक सरोकार है एक स्टैण्डर्ड है ,आज जो युवा 35 साल से ऊपर के है उन सब का बचपन – किशोर वय दूरदर्शन के चित्रहार ,रामायण ,महाभारत ,चंद्रकांता ,हमलोग,बुनियाद ,उल्टा -पुल्टा इत्यादि देखते हुए बीती है।
> आज किन्ही कारणों वश जरूर यह लगता है कि दूरदर्शन कोई नही देखता होगा -सवा सौ करोड़ के मुल्क में आज भी दूरदर्शन के सबसे ज्यादा व्यूअर हैं।
> नवनीत चतुर्वेदी :- पेशे से सीए है लेकिन आदत -शौक शुरू से लिखने -पढ़ने और सोशल एक्टिविज्म का रहा है ,कुछ साल प्रैक्टिस के बाद जब मूल प्रोफेशन में मन नही लगा तो स्वयं की जॉब संतुष्टि के लिये मीडिया में आ गये , सोशल एक्टिविज्म -खोजी पत्रकारिता इनका विशेष शौक रहा है , व्यंग्य लेखन अमूमन कर लेते है। इन दिनों दो पुस्तक भी लिख रहे है ‘ हैसियत के अनुसार सजा ” & मीडिया मालिक जी और कितना गिरोगे ” . इस कार्यक्रम में ये अपने निक नाम ” नव चतुर्वेदी ” के नाम से इस शो को हॉस्ट करेंगे।
>
> ओपन कोर्ट & दूरदर्शन :- ओपन कोर्ट -एक टॉक & डिबेट शो है पॉलिटिक्स & करंट अफेयर्स -जिसका वैचारिक जन्म ”आप की अदालत -इंडिया टीवी की तर्ज पर करीब 3 महीने पहले हुआ , फिर जमीनी स्तर पर इसकी रूप रेखा ,कहानी ,स्क्रिप्ट ,विषय सब सोचा गया -और दूरदर्शन में कई राउंड मीटिंग्स के बाद ”ओपन कोर्ट ” का जन्म संभव हो पाया। यह शो काफी अलग टाइप का होगा जिसमे फिजूल की बहस वाद -विवाद कुतर्क तर्क से परे हट कर विषय पर कॉन्कलूसिव पॉजिटिव वार्ता बहस की जाएगी।
> यहाँ पूर्व सैनिक ,युद्ध विधवा ,महिला सुरक्षा ,बाल सुधार & अधिकार , केंद्र सरकार की योजनायें जैसे मेक इन इंडिया ,स्किल इंडिया इत्यादि ,शिक्षा ,चिकित्सा ,लीगल हेल्प ,न्यूज़ & करंट अफेयर्स ,इलेक्शन ,सोशल इकोनोमिकल इश्यूज इत्यादि पर एपिसोड बनेंगे।
> हमारा प्रयास रहेगा की इस प्रोग्राम को हम – बुनियाद ,हम लोग ,महाभारत ,रामायण जैसी टीआरपी दिलवा पाये।

Comments are closed.