जेवर विधानसभा के गांव गढ़ में कैम्प लगाकर लोगों के बीमा कराते भाजपा नेता संजय सिंह
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत जेवर विधानसभा के गांव गढ़ में कैम्प लगाकर लोगों के बीमा किए गए । भाजपा नेता संजय सिंह और थोरा ग्राम प्रधान राजेश जी एवं पंजाव एंड सिंध की थोरा शाखा के सहयोग के गांव गढ़ में कैम्प लगाकर ग्रामीणों के प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत 35 बीमा किए गए , साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और सुकन्या समृद्धि योजनाओं के जानकारी भी ग्रामीणों को दी, कैम्प लगाने में भाजपा नेता ठा. संजय सिंह का सहयोग मुख्यत: रहा । भाजपा नेता ठा. संजय सिंह ने गांववासियों से कहा कि वो लगातार क्षेत्र में मोदी सरकार की योजनाओं को पहुंचा रहे हैं साथ ही गांव गांव कैम्प लगवाकर लोगों के बीमा भी करवा रहे हैं , वहीं ग्रामीण भी उनकी इस पहल से खुश नजर आए । ग्रामीणों का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी ने तो लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रखी है लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इन योजनाओं से वंचिर रह जाते हैं वहीं ग्रामीण सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी योजनाओं को खूब सराहा ।