नोएडा और ग्रेटर नोएडा निवासियो के जीवन को अधिक बेहतर बनाने की गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी की अनूठी पहल

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के नागरिकों के जीवन को और अधिक बेहतर बनाने एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण तथा जनता एवं प्रषासन आॅनलाईन एक साथ मिलकर नोएडा एवं ग्रेटर  नोएडा और अधिक बेहतर बन सकें इसके लिये लोकल सर्कल्स मंच आॅनलाईन आरम्भ किया गया है। जिस पर आम नागरिक गण जुड़कर नोएडा एवं ग्रेटर  नोएडा को और अधिक अच्छा बनाने के लिये समस्याओं एवं उनके निराकरण के सुझाव जिला प्रषासन के साथ शेयर  कर सकेगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देष्य से जिलाधिकारी एन पी सिंह के द्वारा आज प्रातः 9 बजे अपने आवास नोएडा आफिस में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा  निर्देष दिये। उन्होनें कहा कि लोकल सर्कल्स मंच के माध्यम से जिला प्रशासन  अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुॅच सकेगा इस सर्कल्स में अधिक से अधिक संस्थाओं एवं नोएडा एवं ग्रेटर  नोएडा के नागरिकों को जोड़ने का प्रयास किया जाये। उन्होनें कहा कि आरम्भ किये गये आॅनलाईन सर्कल्स से जहाॅ एक ओर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुॅचानें में बहुत आसानी होगी वही दूसरी ओर सरकार की मंषा के अनुरूप औद्योगिक नगरी नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा को और अधिक बेहतर बनाने में जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकेंगा।

20160806_094342

Leave A Reply

Your email address will not be published.