ग्रेटर नॉएडा नॉलेज पार्क स्थित ऐक्युरट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में ग्यारहवां ओरिएंटेशन डे मनाया गया
आज ग्रेटर नॉएडा नॉलेज पार्क स्थित ऐक्युरट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में ग्यारहवां ओरिएंटेशन डे मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ बी. एस. राजपूत, सदस्य राष्ट्रीय शिक्षा आयोग तथा गड़वाल एवं कुमाऊं विश्वविद्यालयों के भूतपूर्व कुलपति, विशेष अतिथि श्रीमती कशिश कपूर, निदेशक (ह्यूमन रिसोर्सस) टाटा टेलिकम्युनिकेशन्स, संसथान के निदेशक डॉ पी. पचौरी तथा निदेशक (प्लानिंग एंड एडमिन.) डॉ एस. के. दुबे तथा संसथान के अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।
डॉ बी. एस. राजपूत ने छात्रों को विद्वान होने के साथ ज्ञानी बनने पर जोर दिया उन्होंने बताया कि ज्ञान जब आचरण में आ जाता है तब मस्तिष्क सोचता है और ह्रदय बोलता है । आज के युग में सैद्धान्तिक ज्ञान के साथ कौशल विकास बहुत जरूरी है । उन्होंने छात्रों को समझाया कि भारत के शिक्षा संकलन में वेदों का महत्वपूर्ण योगदान है जब कहीं समाधान न मिले तो वेदों में खोजो समाधान जरूर मिलेगा क्योंकि वेद वाक्यों को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती । आज ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत इन्टरनेट है लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि इन्टरनेट से प्राप्त जानकारी को प्रमाणिकता कि कसौटी पर जांचा जाये तभी प्रयोग किया जाये । उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं में रोजगारपरक शिक्षा के विषय में छात्रों को बताया और सम्भावना व्यक्त की कि निकट भविष्य में पाठ्यक्रम निर्माण में अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों को भी सम्मलित किया जायेगा । जिससे वही शिक्षा दी जाये जो रोजगार सुनिश्चित कर सके । उन्होंने सरकार के शिक्षा के साथ साथ रोजगार देने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों से भी छात्रों को अवगत कराया ।
श्रीमती कशिश कपूर ने छात्रों को संयुक्त शिक्षा अपनाने पर जोर दिया और बताया कि घटती दूरियों और विश्वव्यापी एकीकरण के इस दौर में छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ विविधता को अपनाने की कला में महारत जरूरी है । छात्रों को स्वयं पर विश्वास रखना चाहिए और अपनी व्यक्तिगत पहचान बनानी चाहिए इसके लिए व्यक्तित्व विकास के साथ उत्तरदायित्व का एहसास तथा तकनीकी नवोन्मेष अनिवार्य है । छात्रों को बड़े सपने देखने चाहिए और स्वयं को बाजार में स्थापित करने योग्य बनाना होगा ।
संसथान के निदेशक डॉ पी. पचौरी ने छात्रों को संसथान के शिक्षा और स्थापन की दिशा में किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया । उन्होंने संसथान में तकनीकी विकास के लिए बनाई गयी प्रयोगशालाओं से भी छात्रों को अवगत कराया तथा संसथान के अधिकारियों से छात्रों को परिचित कराया ।
संसथान के चेयरमैन श्री सी. एल. शर्मा और ग्रुप डायरेक्टर सुश्री पूनम शर्मा ने इस अवसर पर छात्रों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं ।