ग्रेटर वैली स्कूल के छात्रों ने किया वृक्षारोपण
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नॉएडा के ग्रेटर वैली स्कूल के छात्रों ने रोटरी क्लब के तत्वाधान में आयोजित ’’वृक्षारोपण’’ कार्यक्रम के तहत हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के गणमान्य लोगों के सहयोग से कक्षा 8-10 तक छात्रों ने इकोटेक-6 के हरित पट्टी क्षेत्र में पेड. लगाए तथा छात्रों एवं अध्यापकों ने मृदा संशोधन में सहायक होकर वातावरण को प्रदूषण मुक्त कराने की शपथ ली। वृक्षारोपण कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह और सहयोगिता काबिलेतारीफ थी। छात्रों ने खाद व पानी द्वारा पेड.ों का सिंचन भी किया तथा भविष्य में अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका सूद जी ने भी छात्रों को उनके इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वृक्षों का हमारे दैनिक जीवन में विशेष महत्व होता है, हमें इनकी उपयोगिता व महत्व को पहचानकर मानव जाति को भविष्य के संकटों से बचाना होगा तथा सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना होगा।