सेक्टर 2-3 के आलॉटीयो का ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी मे जमकर हंगामा किया

सेक्टर 2-3 के आलॉटीयो का
सेक्टर 2-3 के आलॉटीयो का ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी मे जमकर हंगामा किया

आज सेक्टर 2/3 के आलॉटी बड़ी संख्या मे ग्रेटर अथॉरिटी पहुचे और हंगामा किया. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने 2008-2009 को लगभग 4000 भूखण्डो का आबंटन किया था पर अभी भी काफ़ी कुछ प्लाटो पर अतॉरिटी पोज़ेशन देने मे नाकामयाब रही. जिन प्लॉट पर अथॉरिटी पोज़ेशन दे चुकी है.. उन प्लॉट पर आलॉटी मकान बनाए मे असमर्थ हे और उसकी वजह है सेक्टर 2/3 के अधूरे विकास कार्य.

मालूम हो की सेक्टर 2/3 के लगभग 4000 भूखण्डो मे से लगभग 30-40% भूखण्डो पर अभी भी कोई काम नही हुवा है और वो वैसे ही जंगल की तरह पड़े हुवे है और इसकी वजह है अतॉरिटी का ढीलापन.

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी हमेशा किसानो के कोर्ट केस का हवाला देकर भूखंड आवंतियो को अगले 4-6 महीने मे पोज़ेशन देने का वायदा करती रहती है जबकि उसी सेक्टर के आसपास ग्रेटर नोएडा वेस्ट मे सभी बिल्डर प्रॉजेक्ट पर काम तेज़ी से चल रहा है.. सेक्टर 2/3 के भूखण्डो का आबंटन 2008-2009 मे हुवा था जबकि बिल्डर प्रॉजेक्ट काफ़ी देर से 2010 के बाद आबंटन हुवा था.

आलॉटी आज ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के GM (प्रॉजेक्ट) श्री के सिंह और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के CEO श्री दीपक अग्रवाल से मुलाकात की और भूखण्डो के बारे मे जानकारी ली. दीपक जी ने आश्वासन दिया है की जैसे ही कोर्ट केस का फेसला आता है. अतॉरिटी भूखण्डो पर काम करवाना स्टार्ट कर देगी.

सेक्टर 2-3 के भूखंड मलिक अब आंदोलन की राह पर निकल चुके है. आलॉटीयो ने इस मामले को अखिलेश यादव तक ले जाने का विचार बनाया है और एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे है

Leave A Reply

Your email address will not be published.