कलेक्ट्रेट में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते डीएम एनपी सिंह
GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI
1.विकास से जुडें अधिकारी अपने विभागीय कार्या को समयबद्धता एवं पादर्शिता के साथ पूर्ण करने की कार्यवाही करें।
2.खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वितरण के सम्बन्ध में कराया जायेगा भौतिक सत्यापन।
3.मिड-डे मिल सभी बच्चों को गुणवत्ता के साथ प्राप्त हो अधिकारियों के द्वारा निरन्तर रूप से किया जायेगा सत्यापन।
4.सरकारी प्राईमरी स्कूलों में इस बार भी सीएसआर के माध्यम से वितरण कराये जायेगें स्वाटर एवं जूतें बीएसए 31 अक्टूबर तक सूची करें तैयार।
5.अधिशासी अभियन्ता जल निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक सप्ताह के भीतर हैण्डपम्पों के पानी की करायी जायेगी जॉच।
गौतमबुद्धनगर 15.10.2016
जिलाधिकारी एन0पी0 सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा जनपद में जो भी विकास कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है उससे सम्बन्धित समस्त अधिकारी अपनी विभागीय कार्य योजना इस प्रकार से तैयार करें कि संचालित सभी कार्य समयबद्धता, मानक एवं गुणवत्ता तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हो सकें। ताकि विकास कार्यो का लाभ जनसामान्य तक समय से प्राप्त हो सकें।
डीएम श्री सिंह कलैक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में विकास कार्यो की कार्यक्रम एवं विभागवार अनुश्रवण तथा समीक्षा करते हुये विभागीय अधिकारियों को आवाश्यक दिशा निर्देश दे रहें थें।
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत कम दरों पर राशन वितरण कराया जा रहा है वितरण हो रहा राशन समस्त कार्ड धारक परिवारों तक पहुॅचे इसके लिए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जो अधिकारी राज्य पोषण मिशन में गोद लिए ग्रामों में प्रत्येक माह सत्यापन के लिए जा रहे उन्ही के माध्यम से निरन्तर रूप से खाद्य वितरण सुरक्षा योजना के तहत हो रहे राशन वितरण की जॉच सुनिश्चित करायी जाये साथ ही सभी बच्चां को मिड-डे मिल गुणवत्ता के साथ प्राप्त हो अधिकारियां द्वारा यह जॉच अपने भ्रमण के दौरान निरन्तर रूप से करते हुए जॉच आख्या मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करायी जाये।
श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा किसानों के लिए अनेकों लाभकारी योजनाएं संचालित है तथा उन्हें छूट के आधार पर उन्नत बीज एवं उरर्वक, सौलर पम्प तथा अन्य सुविधा उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था है विभाग के अधिकारीगण संचालित योजनाओं का ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि अधिकतर किसान योजनाओं का लाभ अर्जन कर सकें। उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये पाया कि वर्तमान तक 70 प्रतिशत बच्चों को पुस्तको का वितरण किया गया है अवशेष बच्चों को तत्काल कार्यवाही करते हुये पुस्तकें उपलब्ध करायी जाये। उन्हांने बीएसए को यह भी निर्देश दिये कि विगत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी गरीब बच्चों को स्वाटर एवं जूतें सीएसआर के माध्यम से वितरण कराये जायेगें अतः उनके द्वारा आगामी 31 अक्टूबर तक बच्चों की सूची तैयार करते हुये उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाये। विद्युत विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष 25 मजरें उर्जीकरण से अवशेष है यह कार्य नवम्बर माह के अन्त तक पूर्ण करने की कार्यवाही की जाये।
पूरे जनपद में हैण्डपम्पों के माध्यम से शुद्ध पेयजल जनसामान्य को प्राप्त हो इसके लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पानी की गुणवत्ता की जॉच कर आख्या तलब की है। इसी प्रकार उन्होंने निर्माण कार्यो में पूर्ण पारदर्शिता रहें इसके लिए सभी कार्यदायी संस्थाओ के अधिकारियों को कडे निर्देश दिये की उनके द्वारा कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व की स्थलीय फोटो कार्य चलते हुये एवं कार्य पूर्ण होने पर तीनों प्रकार की फोटो जनपद की वेबसाईट पर अपलोड की जाये साथ ही जहॉ पर कार्य किया जा रहा है सम्बन्धित क्षेत्र में कार्य के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित करायें जायें ताकि सभी कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहें।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं में प्रगति खराब पाये जाने पर जिलाधिकारी ने असंतोष प्रकट किया और सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध मे मुख्य चिकित्साधिकारी को एक पत्र भेंजा जाये और उनसे जानकारी प्राप्त की जाये कि किन विभागीय अधिकारियों की शिथिलता के कारण योजनाओं में प्रगति कम है ताकि उनके विरूद्ध अनुशानात्मक कार्यवाही की जा सके। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा विकास बैठक का संचालन किया गया इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शुभी काकन, जिला विकास अधिकारी डॉ रामआसरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए अवधेश यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नेपाल सिंह तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।