UTTAR PRADESH ATS PRESS BRIEFING ON NAXALITE ARRESTS
NOIDA ROHIT SHARMA
दिल्ली एनसीआर में लगातार अपराधिक घटनाएं करने और उसको डराने के मंसूबे पाले हुए कई नक्सलियों को यूपी एटीएस ने धर दबोचा ,यूपी एटीएस की 2 दिन चली छापेमारी के बाद नोएडा से करीब 10 नक्सली जो काफी खुखार बताए जाते हैं और अलग-अलग जगहों से आकर नोएडा में बसे हुए थे उनको गिरफ्तार किया है साथ ही उनका एक सरगना है जो यूपी के चंदौली से गिरफ्तार किया गया है जिसके बारे में आज के आईजी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इनके मंसूबों के बारे में बताया गया इन नक्सलियों से काफी मात्रा में भारी हथियार डेटोनेटर बरामद किये गए है.यूपीएटीएस ने नोएडा में छापेमारी के बाद कई दिनों से नोएडा में रह रहे नक्सली रंजीत पासवान, कृष्णा कुमार, पवन झा ,सुनील कुमार यादव ,शैलेंद्र कुमार ,सचिन कुमार ,सूरज ,आशीष सारस्वत और ब्रजकिशोर को यूपी यूपीएटीएस ने गिरफ्तार किया यह लोग नोएडा के बरौला गांव में और नोएडा के सदरपुर गांव में अपनी आइडेंटी छुपा कर रहे थे यूपीएटीएस को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने छापेमारी के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया छापेमारी के बाघों की गिरफ्तारी हुई , ने इनके पास से 45 जिलेटिन की छड़े 125 डेटोनेटर चार पिस्टल, तीन तमंचे ,इंसास रायफल ,करीब 90 कारतूस ,चार maruti कार बरामद की है बताया जा रहा है कि यह लोग काफी लंबे समय से नोएडा में रह रहे थे और दिल्ली एनसीआर में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे पुलिस अधिकारियों ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह लोग एटीएम लूट किडनैपिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए थे लेकिन यूपी एसटीएफ को इनकी जानकारी हुई तो इसका खुलासा हुआ कि यह सब नक्सली हैं और अलग-अलग जगहों से यहां पर अपनी पहचान छुपा कर रह रहे हैं इनके साथ ही एक नक्सली और गिरफ्तार हुआ है जो up के चंदौली से गिरफ्तार हुआ है जिसका नाम सुनील रविदास बताया जा रहा है ये सभी दिल्ली एनसीआर में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की फ़िराक में थे


[youtube https://www.youtube.com/watch?v=2g7OEoRV4ps&w=560&h=315]