कल्प वृक्ष का पहला पौधा आज नोएडा के विशेष आर्थिक जोन में लगाया गया

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा में पहला कल्प वृक्ष आज विशेष आर्थिक जोन में लगाया गया। कल्प वृक्ष लगाने से पहले विधि विधान से पूजा की गई। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कल्प वृक्ष (पारिजात) का बहुत महत्त्व है। मान्यता है कि इसकी उत्पति देवताओँ व राक्षसों  के द्वारा किये गये समुंद्र मंथन से हुई मानी जाती है। मान्यता है कि अर्जुन के गांडिव धनुष के द्वारा यह कल्प वृक्ष स्वर्ग से धरती पर अवतरित किया गया था। हिंदुस्तान में प्रायः विलुप्त सा हो चुका यह वृक्ष ग्रीन ब्रिगेड द्वारा पुनः हिंदुस्तान के हर राज्य व जिलों में लगाया जा रहा है।  पर्यावरण विशेषज्ञ व ग्रीन ब्रिगेड के सदस्य विजयपाल बघेल व साकेत दिनकर ने बतया कि कल्प वृक्ष की उम्र 5000 वर्ष से ज्यादा होती है तथा जहाँ पर भी लगाया जाता है उस जगह के 500 मीटर तक सकारात्मक ऊर्जा रहती है। बघेल ने बताया कि अर्जुन के गांडिव से अवतरित कल्प वृक्ष उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में आज भी मौजूद है, जिसको देखने व पूजने के लिए कई किलोमीटर तक लोगों को कतार में लगना पड़ता है।  कल्प वृक्ष लगाने वालों में विशेष आर्थिक जोन के अधिकारी समीर सिन्हा, सुरक्षा अधिकारी एस पी सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता पवन शर्मा, नितेश कुमार, दीपक चौधरी, प्रदीप जुगरान, सुभाष चानना, नीरज भट्ट, राजीव, रामवीर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

kalp-news

Leave A Reply

Your email address will not be published.